फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में माडर्न रसोईघर बनाने की जरूरत

Sun, 03 May 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला जज कुमकुम रानी ने शनिवार को जिलाधिकारी दीपक रावत के साथ उप-कारागार का निरीक्षण किया। यहां लकड़ी के चूल्हे से खाना बनाने के तरीके और बंदियों की परेड देखने के बाद जेल में क्षमता से अधिक बंदियों के रखने पर जिला जज ने चिंता जताई।
विज्ञापन

जेल के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज आर्या ने बताया कि जिला जज कुमकुम रानी के साथ जिलाधिकारी और एसएसपी सेंथिल अबुदई ने शनिवार शाम त्रैमासिक निरीक्षण किया। तीनों अधिकारियों के समक्ष बंदियों की परेड कराई गई। बंदियों ने जिला जज के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। निरीक्षण में जिला जज ने देखा कि लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा है। जिला जज ने जेल अधिकारियों से ऊधमसिंह नगर में अलग जेल बनाने के साथ ही माडर्न रसोईघर तैयार करने के लिए आईजी जेल को पत्र भेजने का भरोसा दिलाया है। लगभग एक घंटे तक निरीक्षण के बाद तीनों अधिकारी चले गए।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें