फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गफूर और ढोलक बस्ती वालों के लिए बनेंगे 736 मकान

Fri, 01 May 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड मलिन बस्ती विकास समिति के अध्यक्ष राजकुमार ने नगर निगम के अंतर्गत मलिन बस्तियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मलिन बस्तियों में रहने वाले परिवारों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार प्रयासरत है।
विज्ञापन


समिति अध्यक्ष ने उप नगर अधिकारी नीरज जोशी के साथ ढोलक बस्ती, गफूर बस्ती, गांधीनगर और पंचायतघर का निरीक्षण किया। उप नगर अधिकारी नीरज जोशी ने कहा कि मलिन बस्ती में रहने वाले परिवारों के लिए आवास बनाए जाने हैं। दो हेक्टेयर वन भूमि में गरीब परिवारों के लिए आवास बनाए जाएंगे। चयनित भूमि के हस्तांतरण का प्रस्ताव वन विभाग को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि ढोलक बस्ती और गफूर बस्ती के लोगों के भवनों की डीपीआर सरकार को भेजी जा चुकी है। 736 आवास बनाए जाने हैं, जिनकी लागत 52 करोड़ रुपए है।

गांधीनगर, वाल्मीकि पार्क, पंचायत घर का निरीक्षण करते हुए उप नगर अधिकारी को निर्देश दिए कि वाल्मीकि पार्क, कम्यूनिटी सेंटर और पंचायत घर के जीर्णोद्धार के लिए स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजें। मलिन बस्ती विकास समिति अध्यक्ष ने प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण भी किया। इस दौरान कर अधीक्षक बृजेंद्र चौहान, पार्षद नरेंद्रजीत सिंह रोडू, सुमित कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें