फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कैंची में महिलाओं की आर्थिकी को रफ्तार दे रहा मोबाइल कार्ट

Mon, 28 Jul 2025 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले के आठ ब्लाॅकों में 5280 स्वयं सहायता समूह हैं जो स्वरोजगार कर रहे हैं। वर्तमान में धार्मिक पर्यटन स्थलों को भी स्थानीय उत्पादों के विपणन से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

महिला समूहों के लिए कैंची धाम में मोबाइल कार्ट सेवा उपलब्ध है। इसमें श्रद्धालु एवं पर्यटक स्थानीय उत्पादों को सीधे खरीद रहे हैं। महिला समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए नाबार्ड के सहयोग से जिले में लालकुआं, ज्योलीकोट और काठगोदाम में तीन ग्रामीण मार्ट भी खुल चुके हैं।
रामगढ़ और हल्द्वानी में दो ग्राम दुकानों की स्थापना की गई है। प्रत्येक ग्रामीण मार्ट से हर महीने 50 हजार रुपये की बिक्री हो रही है। नाबार्ड एनआरएलएम के साथ भी सहयोग कर रहा है। आंकड़ों के अनुसार 2023-24 में नैनीताल जिले में आयोजित दो मेलों में ही 75 एसएचजी स्टॉल में 25 से 30 लाख रुपये तक की बिक्री हुई। 2024-25 में 40 स्टॉलों पर 10 लाख रुपये की बिक्री दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें