रामगढ़ (नैनीताल)। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बृहस्पतिवार को रामगढ़ क्षेत्र से 26 लावारिस पशुओं को अपने निजी खर्चे से हल्दूचौड़ स्थित गोशाला में भिजवाया है।
विधायक कैड़ा ने बताया कि रामगढ़ क्षेत्र में लावारिस पशुओं की वजह से स्थानीय लोगों और व्यापारियों के साथ ही क्षेत्र में आने वाले सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए बृहस्पतिवार को पशुपालन विभाग और स्थानीय व्यापारियों की मदद से इन लावारिस पशुओं को अपने खर्चे से हल्दूचौड़ ट्रकों से भेजा। साथ ही कहा कि क्षेत्र के अन्य पशुओं को भी पकड़कर गोशाला में भेजा जाएगा। क्षेत्रवासियों और व्यापारियों ने विधायक आभार जताया है।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य कमलेश बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम डालाकोटी, पवन डंगवाल, हरगोविंद पांडे, कृष्णा जोशी, डॉ. तरुणा बेला, राजीव जोशी, पंकज उपाध्याय, धीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।