फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठगोदाम- लखनऊ गाड़ी का संचालन शुरू

विज्ञापन
हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से लखनऊ के लिए रवाना होती ट्रेन। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम-लखनऊ जक्शन विशेष गाड़ी (05044) का संचालन बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। यह ट्रेन एक फरवरी तक सप्ताह में पांच दिन (सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार) को संचालित होगी। इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को लखनऊ जाने के लिए एक और ट्रेन का विकल्प मिल गया है। अब तक काठगोदाम-हावड़ा विशेष गाड़ी संचालित हो रही है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से केवल एक ट्रेन संपर्क क्रांति (काठगोदाम- दिल्ली) का संचालन नहीं हो रहा है, बाकी सभी ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय ने बताया कि शुक्रवार से नैनी-दून जनशताब्दी विशेष ट्रेन का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें