फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में पेपर लीक पर बवाल: विधायक और कोतवाल में नोकझोंक, पुतला फूंकने से नहीं रोक पाई पुलिस; दी चेतावनी

Wed, 24 Sep 2025 11:41 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

पेपर लीक मामले में पुतला दहन करने से रोकने पर कांग्रेसी और कोतवाल आमने-सामने आ गए। बुद्धपार्क में दोनों पक्षों में काफी देर तक बहस हुई। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ प्रदेश सरकार और यूकेएसएसएससी का पुतला फूंककर इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन
बुद्ध पार्क में कांग्रेस की ओर से सरकार का पुतला फूंके जाने के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों में हुई न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेपर लीक मामले में पुतला दहन करने से रोकने पर कांग्रेसी और कोतवाल आमने-सामने आ गए। बुद्धपार्क में दोनों पक्षों में काफी देर तक बहस हुई। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ प्रदेश सरकार और यूकेएसएसएससी का पुतला फूंककर इस्तीफे की मांग की। इस दाैरान पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने आत्मदाह की चेतावनी दे डाली। कहा कि पुतला छीना तो सभी कार्यकर्ता खुद को आग लगा देंगे।

पिछले दिनों यूकेएसएसएससी का पेपर लीक होने से गुस्साए कांग्रेसी मंगलवार सुबह विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में बुद्धपार्क में एकत्र हुए। वे तय कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश सरकार ओर यूकेएसएसएससी का पुतला फूंकने की तैयारी कर ही रहे थे कि कोतवाल राजेश यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने कांग्रेस नेताओं से पुतले के बाबत जानकारी ली। इस पर पता चला कि प्रदेश सरकार और यूकेएसएसएससी का पुतला फूंका जा रहा है।

पुलिस ने सरकार का पुतला फूंकने पर एतराज किया। इस पर कोतवाल यादव की विधायक हृदयेश और पार्टी जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल से नोकझोंक हुई। करीब 20 मिनट तक हंगामा होता रहा। बाद में कांग्रेसियों ने पुतला दहन किया। वहां गोविंद बिष्ट, हेमंत बगडवाल, मधु सांगुड़ी, जया कर्नाटक, राधा आर्य, कमला सनवाल, सुहैल सिद्दीकी, मलय बिष्ट, हेमंत साहू, लाल सिंह पवार, जाकिर हुसैन आदि थे।

सभा में कांग्रेसियों ने कहा कि पेपर लीक प्रकरण भाजपा सरकार की विफलता का प्रतीक है। यह युवाओं के भविष्य के साथ धोखा है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने पर आमादा है। जिलाध्यक्ष छिमवाल ने कहा कि भाजपा सरकार चाहे जितना जोर लगा ले, लाखों बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं कर पाएगी। छिमवाल ने कहा कि पुलिस बेचारी है, उसे जैसा आदेश मिला वह उसके अनुपालन में आ गई। प्रदेश सरकार के दबाव में पुलिस काम कर रही है। सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए पुलिस का सहारा ले रही है।

जिपं अध्यक्ष चुनाव में दिखानी थी पुलिस को तत्परता

विज्ञापन

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि पुतला दहन रोकने में जिस तत्परता से पुलिस लगी थी, यदि उतनी तत्परता जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान दिखाई होती तो लोकतंत्र की हत्या की साजिश विफल हो जाती और देवभूमि शर्मसार होने से बच जाती। उन्होंने कहा कि पुलिस पुतला दहन कार्यक्रम रोकना चाहती थी लेकिन उसके मंसूबे कामयाब नहीं हुए।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स बुद्धपार्क गई थी।अमूमन हर प्रदर्शन के दौरान पुलिस तैनात रहती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्वक तरीके से पुतला दहन करने के लिए कहा गया। -राजेश यादव, कोतवाल हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें