फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahesh Joshi Death: पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले...पटवारी से पूछताछ, सुसाइड नोट की होगी जांच; जानें मामला

Wed, 24 Sep 2025 11:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

प्रॉपर्टी डीलर महेश जोशी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने लालकुआं तहसील के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ आसपास के कैमरों की भी जांच की।
विज्ञापन
Mahesh Joshi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रॉपर्टी डीलर, समाजसेवी महेश जोशी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सोमवार को हुए हंगामे और पटवारी पूजा रानी को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के बाद अब पुलिस तहकीकात में जुट गई है। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने लालकुआं तहसील के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ आसपास के कैमरों की भी जांच की। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों से भी पूछताछ की गई। पुलिस ने आरोपी पटवारी पूजा रानी से भी विस्तृत पूछताछ कर बयान दर्ज किए। वहीं देर शाम जांच अधिकारी उप निरीक्षक अंजू यादव ने मृतक महेश जोशी के परिजनों के भी बयान दर्ज किए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल ने बताया कि पुलिस मामले की निष्पक्ष और गहनता से बगैर किसी दबाव के जांच कर रही है। जल्द ही जांच पूरी होने के बाद विस्तृत कार्रवाई की जाएगी। मामले में जिला प्रशासन पहले ही पटवारी को मुख्यालय अटैच कर चुका है।

विज्ञापन


इधर ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि केवल एक नहीं पूरे राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली की जांच होनी चाहिए। इस बीच मृतक के सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी। सोमवार शाम बरेली से शव आने के बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने लालकुआं कोतवाली में धरना देकर हंगामा किया था।

बता दें कि प्रॉपर्टी डीलर महेश जोशी की 20 सितंबर को तहसील परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने के बाद मंगलवार को राममूर्ति बरेली में मौत हो गई थी। उनकी जेब से सुसाइड नोट मिला था जिसमें उन्होंने मौत के लिए तहसील कर्मियों और पटवारी को जिम्मेदार ठहराया था। मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को करीब चार घंटे तक लालकुआं कोतवाली गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


दो पटवारी तैनात, पूजा रानी हल्द्वानी के लिए रिलीव
लालकुआं। प्रॉपर्टी डीलर महेश जोशी की संदिग्ध मौत और पटवारी पर मुकदमा दर्ज करने के बाद अब जिला प्रशासन ने लालकुआं तहसील में दो नए पटवारियों की तैनाती कर दी है। तहसीलदार लालकुआं कुलदीप पांडे ने बताया कि प्रशासन पुलिस जांच में पूरी तरह सहयोग कर रहा है। इसके अलावा आरोपी पटवारी पूजा रानी को तत्काल हल्द्वानी के लिए रिलीव कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें