फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रिलीज होगी ‘मिशन टाइगर’

Thu, 28 Jul 2016 11:41 PM IST
सुरेश कांडपाल
विज्ञापन
मिशन टाइगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड में बाघों पर आधारित (सेव टाइगर थीम) पर बनी फिल्म मिशन टाइगर 29 जुलाई को ‘वर्ल्ड टाइगर डे’ पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में नैनीताल के कलाकारों की भी प्रमुख भूमिका है। फिल्म में खास बात यह है कि उत्तराखंड सरकार में वन विभाग में कार्यरत डीएफओ बीजू लाल टीआर ने फिल्म में भी डीएफओ की भूमिका अदा की है। 
विज्ञापन


सेव टाइगर थीम पर बनी ‘मिशन टाइगर’ फिल्म वन्य जीवों पर आधारित है। फिल्म में बावरिया गैंग को बाहर से लोग पैसे देकर बाघों तथा वन्य जीवों का शिकार कर खालों की तस्करी करते हैं। बावरिया गैंग का मुखिया विजय राज है। वर्तमान में उत्तरकाशी में कार्यरत डीएफओ बीजू लाल टीआर ने फिल्म में भी वन विभाग के डीएफओ की भूमिका अदा की है।

फिल्म की शूटिंग रामनगर और नैनीताल के जंगलों में ही की गई है। फिल्म के निर्माता सज्जू लाल टीआर, निदेशक दीपू करुनाकरण, संगीत श्रीधर, अबु मुरली व प्रोडक्शन सुभाष चंद्रा का है। फिल्म में नैनीताल के मंजूर हुसैन, अनिल घिल्डियाल, सुभाष चंद्रा, नवीन बेगाना, असलम खान, हरीश राणा, भुवन बिष्ट, जहुर आलम, टोनी भाई, देवेंद्र बिष्ट सोनू, जितेंद्र बिष्ट आदि ने अभिनय किया है।
विज्ञापन


यह कामर्शियल फिल्म दो घंटे की है। यूपी, दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, भोपाल, उत्तराखंड के 200 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में नामी कलाकार विजय राज हैं उन्होंने वेलकम, बांबे टू गोवा आदि फिल्मों में काम किया है। निर्देशक दीपू करुणाकरण त्रिवेंद्रम के. हैं। वह मलियालम फिल्मों के जानेमाने डायरेक्टर हैं। प्रोड्यूसर सुभाष चंद्रा नैनीताल के हैं। उन्होंने सीआईडी, क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया, शपथ आदि में कार्य किया है। वह एनएसडी से हैं। मुंबई, दिल्ली और उत्तराखंड में थियेटर करते हैं।

फिल्म के कलाकारों को सीएम ने किया सम्मानित 
नैनीताल। उत्तराखंड में बनी मिशन टाइगर फिल्म के मुख्य कलाकारों को सीएम हरीश रावत ने बीती 27 जुलाई को देहरादून में सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले कलाकारों में मंजूर हुसैन, अनिल घिल्डियाल, सुभाष चंद्रा, नवीन बेगाना, असलम खान, हरीश राणा, भुवन बिष्ट शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें