फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में छिपा मिला लापता मतदान अधिकारी तृतीय

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। पंचायत चुनाव ड्यूटी से नदारद मतदान अधिकारी तृतीय कैलाश चंद्र आर्य रविवार सुबह पांडेगांव में झाड़ियों के बीच में दुबका हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैलाश चंद्र आर्य को थाने लाने के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि रामनगर वन निगम में कार्यरत कैलाश चंद्र आर्य को पंचायत चुनाव के लिए मतदान अधिकारी तृतीय आरक्षित पार्टी के लिए तैनात किया गया था, लेकिन वह शनिवार सुबह 8 से शाम 3.20 बजे तक मतदान ड्यूटी से नदारद रहा। इस पर जिला उप निर्वाचन विनीत कुमार के निर्देश पर आरओ प्रकाश आर्य ने कैलाश चंद्र आर्य के ड्यूटी से नदारद रहने पर भीमताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं परिजनों की ओर से कैलाश चंद्र आर्य की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को पांडेगांव के ग्रामीणों ने गांव की झाड़ियों में एक युवक के छिपे होने की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झाड़ियों में छिपे कैलाश चंद्र आर्य को पकड़ा, जिसे थाने में लाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त युवक की मानसिक स्थिति कमजोर होने से वह कुछ बता नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें