फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने तोड़ी पेयजल लाइन, धरने पर बैठीं प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के सिरोड़ी ग्रामसभा में शरारती तत्वों ने शनिवार की रात पेयजल लाइन तोड़ दी। इस पर ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट ने सड़क पर धरना देकर पेयजल लाइन तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिन पहले ही सिरोड़ी ग्रामसभा में वित्तीय योजना से पेयजल लाइन बिछाई गई थी। लेकिन कुछ लोगों ने इसे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़ दिया। रविवार को ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में सड़क पर धरना दिया। बताया कि वार्ड मेंबर की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक धरना प्रदर्शन करती रहेंगी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि पाइपलाइन नहीं जोड़ी गई तो आत्मदाह करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें