हल्द्वानी। एक बार फिर कोराना की आहट शुरू होती दिख रही है। ऐसे में कोरोना संक्रमण के बीच होली की मदमस्ती में मामूली सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। होली के उल्लास में सराबोर होते हुए भी थोड़ी सी सावधानी खतरे को कम कर सकती है। 2021 की होली के बाद 2020 जैसा न दोहराया जाए, इसके लिए कुछ एहतियात तो किया जा सकता है।
खुद सुरक्षित रहने और अपनों को भी सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है कि होली का पर्व घर में रहकर मनाएं, पानी के रंगों का उपयोग न करें और सैनिटाइजेशन के उपयोग के साथ मास्क जरूर पहनें। विशेषज्ञों की इन तीन सलाहों को मानने से खतरा कम हो जाएगा। आप भी सुरक्षित रहेंगे और आपके अपने भी।
ये करें:
1.सूखे रंगों से ही होली खेलें।
2.जहां तक हो सके, परिवार के सदस्यों के साथ ही होली खेलें।
3.बुजुर्ग, बीमार या संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाएं।
4.होली खेलने के दौरान मास्क पहने, सैनिटाइजर का भी उपयोग करें।
5.सामाजिक दूरी बनाने का भी प्रयास करें।
ये न करें:
1.होली में अनजान लोगों के संपर्क में न आएं।
2.भीड़ वाली जगहों में न जाएं।
3.ा किसी से हाथ मिलाएं और नहीं गले मिलें।
4.पानी के रंगों से होली खेलना जोखिम भरा है, ऐसा कतई ना करें।
ये हैं कोरोना के दिशा-निर्देश:
1.होली मिलन वाले स्थान पर अधिकतम 100 लोग ही शिरकत कर सकेंगे।
4.होली मिलन में गुजिया या अन्य सामग्री के वितरण से परहेज किया जाना जरूरी।
5.समारोह स्थल पर कूड़ेदान की अनिवार्यता होगी।