फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शुद्धिकरण मामले में प्राथमिकी कराने वाली महिला अधिवक्ता से अभद्रता

Sat, 12 Sep 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी में शुद्धीकरण मामले की प्राथमिकी दर्ज कराने वाली महिला अधिवक्ता के साथ सोशल मीडिया पर अभद्रता का मामला सामने आया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में महिला अधिवक्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद प्रेसवार्ता की एक वीडियो फेसबुक पर साझा हुई। आरोप है कि वीडियो के कमेंट बॉक्स में कुछ लोगों ने अभद्र टिप्पणियां करना शुरू कर दिया। यहां तक कि उनका नाम लिखते हुए अपशब्द कहे गए हैं। इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को पुलिस से शिकायत की। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि महिला अधिवक्ता की तरफ से डिजिटल साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए हैं। सोशल मीडिया सेल और सर्विलांस मामले की जांच कर रही है। जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें