फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, शिक्षक पर केस

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दो दिन पहले स्कूल की आठवीं की छात्रा ने कोतवाली पुलिस को फोन किया। छात्रा ने आरोप लगाया कि स्कूल का शिक्षक छात्राओं से छेड़खानी करता है। इस पर हरकत में आई महिला चीता पुलिस ने स्कूल में जाकर जानकारी हासिल की। कक्षा छह, सात और आठ की कई और छात्राओं ने शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाया।
कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि महिला चीता पुलिस की तहरीर पर आरोपी शिक्षक कृष्णचंद नैनवाल निवासी हल्दूचौड़ डी क्लास के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। स्कूल प्रधानाचार्य का कहना है कि उनसे किसी भी छात्रा या अभिभावक ने शिकायत नहीं की। पुलिस के स्कूल में आने के बाद ही मामले की जानकारी मिली है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें