पर्वतीय सांस्कृतिक समिति और नैनीताल जिला शतरंज संघ के सहयोग से स्थानीय सीआरएसटी इंटर कॉलेज के प्रांगण में शनिवार से दो दिवसीय 20वीं नैनी ओपन शतरंज प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता में नैनीताल समेत अल्मोड़ा, काशीपुर, रामनगर, किच्छा, हल्द्वानी, भीमताल, नौकुचियाताल समेत विभिन्न शहरों के 58 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
प्रतियोगिता के तहत प्रथम दो चक्रों की खेल की समाप्ति के बाद नरेंद्र सिंह नेगी, मो. जुबेर, राजेंद्र सिंह राणा, क्रांति कुमार गुप्ता, सलीम अहमद दो मैचों में दो-दो अंकों के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह और सीआरएसटी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज पांडे ने किया। प्रतियोगिता के दूसरे चक्र में नरेंद्र सिंह ने चंद्रू आर्या, राजेंद्र राणा ने ध्रुव, क्रांति कुमार गुप्ता ने मो. साहिल, सलीम अहमद ने सुनील कुमार, मो. राफे ने जेनिस सिंह, गौरव पांडे ने मो. जुल्फिकार, बीएस खाती ने विश्वकेतु वैद्य, दिव्यांशु तिवारी ने तनय मेहता, पूनम दुबे ने तोषित तिवारी, दीपक रावत ने विभोर भट्ट, दिगंबर जोशी ने अरबाज हसनैन को हराकर तीसरे चक्र में प्रवेश किया। सृजन उनियाल ने रविंद्र सिंह को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता में समिति के उपाध्यक्ष शेर सिंह बिष्ट आरवीटर थे। इस दौरान समिति के अध्यक्ष ईश्वर दत्त तिवारी, सचिव संतोष बिष्ट, कन्हैया लाल साह, डीके जोशी, विमला तिवारी, नवीन जोशी, मो. मशकूर अहमद, दिनेश चंद्रा, शीतल तिवारी, राजेश लाल, शैलेंद्र चौधरी, कमलेश पांडे, जेसी मथेला आदि थे।