फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां से भिड़ी बेटी ने किया मां का अंतिम संस्कार

Sun, 27 Nov 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। 
विज्ञापन
बेटी ने मां को दिया कंधा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। भवानीगंज में शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में मृृत प्रधानाध्यापिका की अंत्येष्टि पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को की गई। इस दौरान प्रधानाध्यापिका की बेटी ने मोहल्लेवासियों के साथ अर्थी को कंधा देकर शव का दाह संस्कार किया। बेटी ने अपने पिता को अर्थी पर हाथ तक नहीं लगाने दिया। इससे श्मशान घाट में भी झगड़ा हो गया। पुलिस के पहुंचने पर मामले को निपटाया गया। 
विज्ञापन


इंदिरा कॉलोनी निवासी रानी सागर प्राइमरी स्कूल उदयपुरी चोपड़ा की प्रधानाध्यापिका थी। शुक्रवार को स्कूटी से स्कूल जाते समय भवानीगंज में अज्ञात बाइक से हुई भिड़ंत में रानी की मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने पंचनामा भर शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। बेटी नीतिका के अंबाला हरियाणा से लौटने पर पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव उसे सौंपा गया। तब तक नीतिका के पिता हरीश चंद्र भी घर पहुंचे तो उसने शव को हाथ तक नहीं लगाने दिया और चिल्लाने लगी कि मेरा आप से कोई नाता नहीं है।

आप यहां से चले जाओ जबकि हरीश चंद्र अपनी पहली पत्नी के पुत्र को क्रियाकर्म के लिए लाया था। दिन में जब शव को दाहसंस्कार के लिए ले जाया जा रहा था तो मोहल्लेवासियों के साथ नीतिका ही अपनी मां की अर्थी को कंधा देकर श्मशान घाट तक ले गई। सभी लोग उसे देखते रह गए और माजरा जानने को इधर-उधर पूछने लगे। श्मशान में बेटी ने मां के खून से तिलक लगाकर कहा कि मैं आपकी बेटी नहीं बेटा हूं। आपके सारे क्रियाकर्म मैं ही करूंगी।
विज्ञापन


जब बेटी नीतिका मां की चिता को मुखाग्नि दे रही थी तो उसके पिता हरीश चंद्र ने श्मशान घाट की पर्ची अपने नाम से कटवा ली जैसे ही इस बात का पता नीतिका को चला तो वहां भी नीतिका और उसके रिश्तेदारों ने हरीश चंद्र को घेर लिया। जब माहौल बिगड़ने लगा कि तो किसी ने पुलिस को सूचना दी। तभी दलबल के साथ श्मशान घाट पहुंची पुलिस ने बेटी नीतिका के नाम से ही पर्ची कटवाकर दोनों पक्षों को समझाया। तभी मामला निपटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें