फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी प्रभावित रहेगा खनन कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सरकार से स्टोन क्रशरों को भंडारण क्षमता बढ़ाने के मामले में कोई छूट नहीं मिल पाई है। इस कारण शुक्रवार को भी खनन कार्य न के बराबर होने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को भी गौला नदी से उपखनिज निकासी प्रभावित रही।
विज्ञापन

सरकार ने गौला नदी से जुड़े स्टोन क्रशरों की भंडारण क्षमता निर्धारित कर दी है। साथ ही गौला नदी से उपखनिज लेने की मात्रा का भी निर्धारण कर दिया है। इस कारण अधिकांश स्टोन क्रशरों की भंडारण क्षमता खत्म हो गई है। वह गौला नदी का उपखनिज नहीं खरीद रहे हैं। ऐसा निर्णय सरकार ने सिर्फ गौला नदी के लिए लिया है। इसके चलते गौला नदी से उपखनिज निकासी 2000 गाड़ी प्रतिदिन रह गई है। खनन कार्य कम होने से श्रमिकों का घर लौटना शुरू हो गया है। सरकार से कोई रियायत नहीं मिलने के कारण शुक्रवार को भी गौला नदी से उपखनिज निकासी प्रभावित रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें