रामनगर में कोसी नदी के खड़ंजा में नदी में जलस्तर देखते क्षेत्रीय खनन समिति के सदस्य।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। खनन शुरू करने के लिए क्षेत्रीय खनन समिति ने कोसी-दाबका नदी के जलस्तर का सर्वे किया। नदी में जलस्तर तो कम हो गया है, लेकिन रास्तों का काम पूरा नहीं हो सका है। इसे देखते हुए नवंबर पहले सप्ताह से खनन शुरू करने का फैसला लिया गया है।
एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, डीएलएम धीरेश बिष्ट, तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ शिशुपाल सिंह रावत सहित क्षेत्रीय खनन समिति की टीम ने कोसी-दाबका नदी का सर्वे किया। नदियों में जलस्तर कम हो गया है, लेकिन जलस्तर और घटने की उम्मीद है।
इसके अलावा खनन रास्तों का काम अपूर्ण है, इसे देखते हुए दोनों नदियों में नवंबर के प्रथम सप्ताह में खनन शुरू करने पर फैसला हुआ है। एसडीएम शुक्ल ने बताया कि नवंबर में खनन शुरू किया जाएगा, ताकि वन निगम और वन विभाग रास्तों को भी पूर्ण कर सकेंगे।