रामनगर के घासमंडी बिजली घर में क्रेन की मदद से बिजली उपकरणों को ऊंचा करते हुए।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। बिजलीघर में लॉपिंग-चॉपिंग के चलते रामनगर में शुक्रवार को साढ़े दस बजे बिजली गुल रही। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
चिल्किया में लॉपिंग-चॉपिंग (पेड़ों की टहनियां काटने का कार्य) के लिए शुक्रवार सुबह दस से शाम पांच बजे तक शटडाउन लिया गया था। विभाग ने इसी शटडाउन के दौरान घासमंडी बिजलीघर में लगे खंबों और उपकरणों को व्यवस्थित का काम किया।
लॉपिंग-चॉपिंग का कार्य तो शाम पांच बजे तक खत्म हो गया, लेकिन घासमंडी बिजलीघर में कार्य पूरा करने में शाम साढ़े आठ बज गए। इसके चलते साढ़े दस घंटे बिजली गुल रही। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से घरों में इनर्वटरों ने भी काम करना बंद कर दिया। बिजली गुल रहने से करीब 70 हजार आबादी प्रभावित रही। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता विवेक कांडपाल ने बताया कि घासमंडी बिजलीघर के काम को पूरा कर लिया है।