फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने डांटा तो बस में सवार हो गई बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पिता ने डांटा तो बेटी दिल्ली की बस में सवार हो गई। ढूंढ खोज हुई और पुलिस को तहरीर देकर परिजन रोडवेज बस अड्डे पहुंचे। बस चालक और परिचालक को जब पता चला कि बस में सवार युवती की तलाश की जा रही है तो उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए अमरोहा के रजबपुरा थाने में बस को रोकी और युवती को परिजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री बिना बताए कहीं चली गई। परिजन युवती को तलाशते हुए रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचे और बस अड्डे में फोरमैन मोहम्मद यामीन से मिले। फोरमैन ने बस अड्डे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो युवती सुबह 11 बजे दिल्ली जाने वाली बस संख्या यूके-07पीए-4443 में सवार हुई थी। युवती के बस में सवार होने की सूचना तत्काल बस चालक अवनीश और परिचालक मुनाजिर को दी। तब तक बस मुरादाबाद से जोया के बीच में थी। बस परिचालक ने युवती से कोई बात नहीं की और वेशभूषा और पहनावे से युवती को पहचान लिया। रोडवेज कर्मी पुलिस से मिले निर्देश पर बस अमरोहा जिले के रजबपुर थाने में लेकर पहुंचे। थाने में पहले तो युवती ने अपना नाम गलत बताया कि लेकिन जब परिचालक ने युवती की वीडियोकॉल से उसके परिजनों से बात कराई तो वह मान गई। दोपहर बाद युवती के परिजन रजबपुर थाने में पहुंचे और वहां की पुलिस ने युवती को परिजनों के सुपुर्द किया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर अमरोहा से उसे बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें