आशिकाने आले रसुल नियाज कमेटी की ओर से बरेली के शरीफ हजरत सैय्यद वामिक मियां की याद में रविवार को रजा क्लब में जश्न का आयोजन शुरू हो गया है।
कार्यक्रम में बरेली की दरगाह आले के सज्जादा नसीन हजरत सैय्यद असलम मियां वामिक ने कहा कि हमारे खानखानाओं ने हमेशा हिंदुस्तान में अमन और शांति का पैगाम दिया है। आज के दिन सभी को संकल्प लेना चाहिए कि खानखानाओं के बताए पद चिन्हों पर चलेंगे और सभी का मुल्क में अमन कायम रखने का लक्ष्य हो।
जश्न कार्यक्रम में बरेली, हल्द्वानी, रामनगर, काशीपुर, कालाढूंगी आदि स्थानों से लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहम्मद खालिद, अब्दुल हुसैन, मो.कासिम, समीर अहमद आदि जुटे हुए हैं। देर रात को कव्वाली आदि का कार्यक्रम भी हुए।