फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रोपोल पार्किंग में दबंगई, हंगामा काटा

Mon, 04 May 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में पुलिस के सुस्त रवैये से आपराधिक प्रवृति के लोगों के हौसले बुलंद हो गए हैं। शनिवार देर रात्रि दबंगों ने मेट्रोपोल पार्किंग में जमकर हंगामा काटा। पर्यटकों के समक्ष हुए हंगामे के बाद लगभग एक घंटा पार्किंग में प्रवेश नि:शुल्क रहा। बाद में पालिका एवं पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन अब तक दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


नियमों के तहत मेट्रोपोल की शत्रु संपत्ति जिला प्रशासन के अधीन है। इसी क्रम में डीएसए पार्किंग फुल होने के बाद प्रशासन मेट्रोपोल फील्ड में पार्किंग करवाता है। इस वर्ष पालिका की ओर से इसे संचालित किया जा रहा है। इधर, बीती रात्रि कुछ दबंगों ने मेट्रोपोल पार्किंग में हंगामा किया। पार्किंग में कार्यरत पालिका कर्मी असलम एवं विकास चंद ने बताया कि लगभग 8-10 लोग एक वाहन में आए और जबरन उनके बैग की चेकिंग की।

यहां रहने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पार्किंग में मौजूद दिल्ली के अजय, लखनऊ के अभिषेक, यहीं के परवेज, नौकुचियाताल के नवीन ने भी इसकी पुष्टि की। उनका कहना है कि संबंधित लोग उनके वाहनों की पर्ची चैक कर वीडियो क्लीपिंग बना रहे थे। बताया जाता है कि दबंगों के रवैये को देखकर पार्किंग कर्मी भाग गए। इस दौरान लगभग एक घंटे तक एक दर्जन से अधिक वाहन पार्किंग में नि:शुल्क प्रवेश करते रहे। यह भी आरोप है कि कई बार डीएसए में पार्किंग पर्ची काटकर उन्हें मेट्रोपोल भेज दिया जाता है।
विज्ञापन


सूचना के बाद अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा, सीओ एचसी सती, कोतवाल टीआर वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाली से चंद दूरी पर हुई दबंगई के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उधर, डीएसए पार्किंग ठेकेदार योगेंद्र डोभाल की ओर से थाने में तहरीर देकर पालिका पर मेट्रोपोल में जबरन पार्किंग चलाने का आरोप लगाया है। सवाल किया है कि शत्रु संपत्ति में पालिका कैसे पार्किंग कर रही है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के अग्रिम आदेशों तक नगर पालिका प्रशासन की ओर से मेट्रोपोल पार्किंग का संचालन किया जाएगा। -संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें