हल्द्वानी। छह कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों ने 119 जवानों की शहादत को याद किया। शहीदों को नमन किया और दो मिनट का मौन रखा।
मंगलवार को रामपुर रोड स्थित रेस्टोरेंट में वालोंग दिवस समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि ऑनरेरी सूबेदार मेजर कृपाल सिंह रावत साहब, ऑनरेरी कैप्टन विजय जोशी, अध्यक्ष सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह बिष्ट, गौरव सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक पुष्कर सिंह डसीला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि छह कुमाऊं पहली पलटन थी, जिसने आजाद के बाद पहली बार चीन पर आक्रमण किया और इस युद्ध के दौरान छह कुमाऊं के 119 जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया ।
ऑनरेरी सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त कृपाल सिंह रावत ने वालोंग युद्ध की आंखों देखी घटना सामने रखी। इस दौरान पुष्कर सिंह डसीला भुवन चंद्र पाठक, ख़ुशल सिंह खाती, हयात सिंह राणा, गोबिंद बल्लभ उप्रेती, महेश नेगी आदि मौजूद रहे।