फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पार्थ के हत्यारोपियों से पूछताछ, दो पर गहराया शक

Wed, 15 Nov 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एलएलबी के छात्र पार्थ की हत्या के मामले में नामजद आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को दो युवकों पर शक है।
विज्ञापन

मूलरूप से चंपावत निवासी पार्थ सिंह सामंत (23) पुत्र राजेंद्र सिंह सामंत बच्चीनगर कठघरिया मुखानी में अपनी मां गीता व बहन के साथ रहता था। एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र पार्थ बीती 31 अक्तूबर की रात खाना खाने के बाद घर से निकला और अगले दिन आरके टेंट हाउस के पास कार में उसका शव मिला।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई तो राजेंद्र सिंह सामंत ने पार्थ के भूमिया विहार निवासी सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू, आरके टेंट हाउस रोड निवासी मयंक कन्याल और धान मिल निवासी कमल रावत के खिलाफ मुखानी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि मामले में नामजद सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिसकी पुष्टि होते ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें