फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी भुलाई नहीं जा सकेंगी सिने अभिनेता निर्मल से जुड़ी यादें

विज्ञापन
नैनीताल में सिने अभिनेता स्व. निर्मल पांडे की पुण्य तिथि पर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते अ - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। स्थानीय निवासी सिने अभिनेता निर्मल पांडे को शुक्रवार को उनकी 12वीं पुण्य तिथि पर याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर निर्मल की याद में कई कार्यक्रम भी आयोजित हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्री रामसेवक सभा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, युगमंच के संस्थापक जहूर आलम और निर्मल पांडे के भाई मिथिलेश पांडे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पूर्व पालिकाध्यक्ष मंटू और जहूर आलम ने कहा कि निर्मल का बचपन नैनीताल में गुजरा और उनकी तमाम यादें नैनीताल से जुड़ी हैं। जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि निर्मल ने कम समय में ही बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई थी।
इस दौरान अलग अलग संस्थाओं से जुड़े कलाकारों ने निर्मल की याद में उनसे जुड़े संस्मरण और गीत सुनाए। बाद में बैठकी होली का भी आयोजन किया गया। जिसमें होल्यारों ने होली गीतों से समा बांधकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। निर्मल के बड़े भाई मिथिलेश पांडे ने बताया की जल्द होने वाले फिल्म फेस्टिवल के मौके के निर्मल से जुड़ी यादों के एक पोस्टर का उद्घाटन होगा। इस मौके पर मदन मेहरा, मुकेश धस्माना, प्रदीप त्यागी, मुकेश जोशी, कौशल शाह, पवन कुमार, उमेश कांडपाल, डीके शर्मा, मनोज, विमल चौधरी, नवीन बेगाना व सतीश सहित कई कलाकार और स्थानीय लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें