फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भूमि के मालिकाना हक के लिए सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मालिकाना हक की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद अजय भट्ट से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही इस मांग पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है जिसके चलते नगरवासी तमाम सुविधाओं से आज भी वंचित है।
विज्ञापन

हल्द्वानी सर्किट हाउस में सांसद से भेंट करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि लालकुआं नगर वर्ष 1927 में डिफॉरेस्ट और 1975 में राजस्व ग्राम घोषित किए जाने के बाद 1978 में नगर पंचायत का दर्जा और 2008 में नगर का सर्वेक्षण कार्य पूरा किए जाने के बावजूद अब तक नगरवासियों को भूमि का मालिकाना हक नहीं मिल पाया है। सांसद अजय भट्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी से वार्ता कर लालकुआं के नागरिकों को मालिकाना हक दिलाने के लिए शासनादेश जारी करने की प्रक्रिया अमल में लाए जाने की बात कही। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, दिशा के डायरेक्टर नंदन गोस्वामी, भाजपा नेता संजय अरोड़ा, हेमंत लोशाली मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें