फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम नहीं मिले तो कार्यालय के गेट पर चिपका दिया ज्ञापन

विज्ञापन
रामनगर तहसील परिसर में एसडीएम ऑफिस के गेट पर ज्ञापन चस्पा करते हुए। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना दिया। धरने के बाद वे एसडीएम से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। उनका आरोप है कि बार-बार फोन करने के बाद भी एसडीएम ने उनसे संपर्क नहीं किया जिसपर उन्होंने एसडीएम कार्यालय के गेट पर ही ज्ञापन चिपका दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील परिसर में ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। संजय नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो कृषि कानून बनाया है वह किसानों का उत्पीड़न करने वाला है और जब किसान इस उत्पीड़न का विरोध कर रहे हैं तो सरकार उनपर पानी की बौछार और लाठी चार्ज कर रही है। उन्होंने मांग की कि बंद पड़े धान क्रय केंद्रों को खोला जाए और किसानों को धान का बकाया भुगतान किया जाए। चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इसके बाद वे एसडीएम विजयनाथ शुक्ल से मिलने पहुंचे जहां मुलाकात न होने पर उन्होंने गेट पर ही ज्ञापन चस्पा कर दिया। धरना देने वालों में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशा बिष्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष अमित पाल सिंह रावत, ग्राम प्रधान नवीन सती, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल कुलदीप शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित लोहनी, बब्बू चौधरी, सुनीता कनौजिया, रामपाल यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरेंद्र चौहान, महावीर सिंह रावत, मुन्ना सिंह, कैलाश चंद्र, राहुल डंगवाल, संजय बिष्ट, इंदर लाल, धन सिंह हाल्सी, इरफान, जानकी पंत, पुष्पा बेलवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें