फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kainchi Dham Mela: बाबा की आस्था हमें हर बार खींच लाती है कैंची धाम, भक्तों ने बताया कैसे हुई बाबा की कृपा

Thu, 15 Jun 2023 09:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल/भवाली (नैनीताल)।

सार

कैंची धाम का आज 59वां स्थापना दिवस है और ऐसे में नीम करोली बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा है। इस बार का कैंची मेला ऐतिहासिक होने जा रहा है। इसका अंदाजा कैंची मेले से एक दिन पहले बुधवार शाम पहुंचे बीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं को देखकर लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन
कैंची धाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा नीम करोली महाराज के प्रति हमारी आस्था ही हमें हर बार कैंची धाम खींच लाती है। बाबा के दर्शन कर हमें सकारात्मक ऊर्जा के साथ हमारी मनोकामना पूरी होती हैं। यही कारण है कि हम बाबा के प्रति गहरी आस्था रखते हैं। यह कहना है उन श्रद्धालुओं का जो बृहस्पतिवार को कैंची मंदिर के स्थापना दिवस पर देश के कोने-कोने से कैंची पहुंचे हैं।

विज्ञापन


बाबा के प्रति मेरी गहरी आस्था है। इसलिए में बाबा नीम करोली महाराज का आशीर्वाद लेने कैंची मंदिर आया हूं। बाबा के दर्शन से सकारात्मक ऊर्जा और मनोकामना पूरी होती है। हालांकि इस बार प्रशासन की ओर से वाहनों के डायवर्ट के चलते हमें परेशानियों का सामना करना पड़ा। - चेतन शर्मा, श्रद्धालु, बरनाला पंजाब।

मैं हर बार परिवार के साथ बाबा के दर्शन के लिए कैंची धाम आती हूं। बाबा के प्रति आस्था रखने से हमारा अच्छा हुआ है। बाबा की कृपा से सभी काम पूरे होते हैं। कैंची धाम आकर मन को शांति मिलती है। - मीता बत्रा, श्रद्धालु, मुरादाबाद
विज्ञापन


Kainchi Dham Mela:  नीम करोली बाबा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह दो बजे से लगी कतार, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


नीम करोली महाराज और कैंची धाम का वीडियो देखने के बाद मुझे और मेरे पति अमरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को यहां आने की प्रेरणा मिली। बाबा के आशीर्वाद के बाद हमने कैंची धाम आने का प्लान बनाया। बाबा की कृपा से रेल टिकट हमें आसानी से मिल गया और यहां पहुंचने तक हमें कोई असुविधा नहीं हुई। यह सब बाबा की कृपा है। - कुंती श्रीवास्तव, श्रद्धालु, रांची झारखंड।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें