फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ की मांगों पर बैठक

Mon, 16 Mar 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ की मांगों पर 16 मार्च को देहरादून सचिवालय में समीक्षा बैठक होगी। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव इसकी अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण रौतेला और प्रदेश महामंत्री प्रशांत मेहता ने इस पहल का स्वागत किया है। बैठक में संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। दून, श्री देव सुमन, उत्तराखंड मुक्त, कुमाऊं और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालयों के कुलसचिव भी उपस्थित रहेंगे। वे अपनी अब तक की कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। महासंघ का कहना है कि विश्वविद्यालयों में सृजित पदों के सापेक्ष 50 फीसदी से भी कम कर्मचारी कार्यरत हैं। इससे कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है। उनकी 11-सूत्री मांग पत्र में राजकीय सेवाओं के समान स्टाफिंग पैटर्न शामिल है। एकल पदों का पुनर्गठन भी एक प्रमुख मांग है। कुलसचिव संवर्ग का वेतन उच्चीकरण और सभी कार्मिकों के लिए गोल्डन कार्ड योजना लागू करना भी इसमें शामिल है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें