हल्द्वानी। पीएम नरेंद्र मोदी की वर्चुअल जनसभा मंगलवार को है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस जनसभा में हल्द्वानी प्रत्याशी जोगेंद्र रौतेला समेत अन्य प्रत्याशी भी संबोधित कर सकते हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में भाजपा कार्यकर्ता जुटे रहे।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने बताया कि नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभाओं में वर्चुअल रैली 12:30 बजे शुरू होगी। अगर हल्द्वानी विधानसभा की बात करें तो नवाबी रोड पर रुद्राक्ष बैंक्वेट हाल, आंबेडकर पार्क दमुवाढूंगा, रामलीला मैदान शीशमहल, बरेली रोड स्थित कृष्णा मैरिज हाल में कार्यक्रम स्थल बनाए हैं, यहां पर एलईडी लगाई जाएंगी। कुछ जगह पर प्रत्याशी भी जनसभा को संबोधित करेंगे।
संयोजक, सह संयोजक बनाए गए
हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रावत ने बताया कि कार्यक्रम स्थल की तैयारियों आदि को लेकर भाजपा ने व्यापक तैयारी की है। इसके लिए कार्यक्रम संयोजक और सह संयोजक बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों तक वर्चुअल रैली को पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।