फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में मीटिंग करना नेता को पड़ा भारी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। घर में बैठकर मीटिंग करना एक नेता को महंगा पड़ गया। पुलिस ने नेता का धारा 188 के तहत चालान कर दिया। काठगोदाम थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार की दोपहर एक बजे के बाद पुरानी लीसा फैक्ट्री के पास रहने वाले महेशानंद लोगों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने उनको लॉक डाउन के चलते बैठक करने से मना किया और नहीं मानने पर पुलिस ने महेशानंद का चालान कर दिया। वहीं शराब बेचने पर काठगोदाम और टीपीनगर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी राहुल राठी ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए देवलचौड़ में छापा मारा और एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर दो पेटी शराब बरामद की।
एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी संजय सिंह मानपुर पश्चिम का रहने वाला है। पूछने पर पता चला कि वह ऑर्डर पर किसी को अवैध शराब बेचने जा रहा था। उधर, काठगोदाम थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में सिपाही मोहन जुकारिया और भानू प्रताप ओली ने मित्र कॉलोनी में शराब बेचते हुए ललित आर्या को पकड़ लिया। उसके पास से शराब के 75 पव्वे बरामद किए गए। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें