हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (सीसीआई) मुकेश गुप्ता को पूर्वोत्तर रेलवे ने कोरोना वॉरियर ऑफ द डे का खिताब दिया है। सीसीआई मुकेश को यह टाइटल रविवार को रुद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर दिहाड़ी मजदूरों को राशन बांटने के लिए दिया गया। इस बारे में पूर्वोत्तर रेलवे के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से भी ट्वीट किया गया है।