फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल इलेवन ने पत्रकार इलेवन को हराया

Thu, 28 Jan 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर आयोजित सद्भावना टी-20 क्रिकेट मैच में डाक्टरों ने पत्रकारों को 26 रनों के शिकस्त दी। प्रतियोगिता का शुभारंभ रामनगर वन प्रभाग की डीएफओ कहकशां नसीम, मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मीना पांथरी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


एमपी इंटर कालेज के क्रीड़ा मैदान में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेडिकल इलेवन ने 175 रन बनाए। जिसमें अब्बास ने सर्वाधिक 83, डा. मनीष शर्मा ने 25, डा. मनीष गहतोड़ी ने 15 रन बनाए। पत्रकार इलेवन की ओर से दीप चंद्र बेलवाल व गोविंद पाटनी ने दो-दो विकेट लिये।

जवाब में पत्रकार इलेवन की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी। इसमें नसीम खान ने सर्वाधिक 47, चंचल गोला ने 38 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता की विजेता टीम को कार्बेट पार्क निदेशक डा. समीर सिन्हा ने पुरस्कृत किया। इस दौरान पूर्व विधायक दीवान सिंह बिष्ट, कांग्रेस प्रवक्ता ममता जोशी, भाजपा नगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, राकेश नैनवाल, रिनेंसा कॉलेज के एमडी आलोक गुसांई, सलिल गुप्ता, अरविंद चौधरी, नवीन जोशी, हरीश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें