फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: असिस्टेंट प्राेफेसर के खिलाफ मुखर हुए मेडिकल कॉलेज के छात्र और डॉक्टर

Sun, 22 Feb 2026 02:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ मेडिकल के कुछ छात्र और डॉक्टर मुखर हो गए हैं। छात्रों ने प्रोफेसर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसमें कुछ डॉक्टर भी शामिल हैं। छात्रों का आरोप है कि असिस्टेंट प्रोफेसर के ज्वाइन करने के बाद से लगातार विवाद की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन


वह कक्षा में छात्रों पर गलत भाषा का प्रयोग करते हैं और फेल करने की धमकी देते हैं। मेडिकल छात्रों ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के सचिव को भेजे पत्र में कहा कि असिस्टेंट प्रोफेसर अपमानजनक, अशोभनीय और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। वह लैंगिक टिप्पणी और विद्यार्थियों के घर फोन कर मानसिक दवाब भी बनाते हैं। कैंटीन में बैठकर छात्रों के प्रति गालीगलौज, भेदभावपूर्ण टिप्पणी भी करते हैं। यह सब एनएमसी की गाइडलाइन का उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से कई छात्र-छात्राएं मानसिक दबाव में हैं। उन्होंने मामले की गोपनीय जांच करने और आवश्यक कठोर तथा अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। छात्रों ने बताया कि यहां पार्किंग को लेकर भी एक डॉक्टर के साथ उनका विवाद हुआ था।
इधर शनिवार को कुछ छात्र प्राचार्य से मिलने गए थे लेकिन उनके रुद्रपुर में होने के कारण वे लौट आए। मामले में प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल ने बताया कि लिखित रूप में शिकायत नहीं पहुंची है। शिकायत कमेटी पहले से बनी हुई है। शिकायत मिलने पर कमेटी के सामने रखा जाएगा और उसी के बाद निर्णय लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें