हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज में पीजी के लिए प्रवेश जारी हैं। नर्सिंग और पैरामेडिकल के लिए अधिकतर प्रवेश हो चुके हैं। कॉलेज के शैक्षणिक सेक्शन से मिली जानकारी के अनुसार पीजी की 69 सीटों में राज्य कोटे में 25 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं, 10 सीटें खाली हैं। केंद्र कोटे में 24 सीटें भर गई हैं और 10 सीटें खाली हैं।
स्टेट कोटे में पांच फरवरी और केंद्रीय कोटे में 31 जनवरी तक प्रवेश चलेंगे। पैरामेडिकल की 99 सीटों में से 95 सीटें भर चुकी हैं और चार सीटें खाली हैं। लैब तकनीशियन और रेडियोलॉजी तकनीशियन में 33-33 सीटों में से दो-दो सीटें बचीं हैं। ऑपरेशन तकनीशियन की 33 सीटें भर चुकी हैं। नर्सिंग में 50 सीटों में से 48 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। संवाद