हल्द्वानी/गौलापार। गौलापार स्थित मैरिज हॉल में उत्तरायणी कौतिक को लेकर हुई बैठक में मेले की रूपरेखा पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि मेले में गौलापार के महिला स्वयं सहायता समूह के उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। 14 जनवरी से शुरू होने वाले उत्तरायणी कौतिक में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें बच्चे और महिलाएं प्रतिभाग करेंगी। बैठक में अर्जुन सिंह बिष्ट, लीला बिष्ट, हीरा सिंह बिष्ट, विद्या लौशाली, मनोज रावत, धर्मेंद्र रैक्वाल, प्रकाश गजरौला, गीता चुफाल, प्रियंका, गुंजन बृजवासी आदि रहीं। संवाद