शिक्षकों के चिकित्सा प्रमाण पत्रों की जांच होगी: सीडीओ
दस जुलाई तक शिक्षकों की स्थानांतरण सूची जारी करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
भीमताल (नैनीताल)। शिक्षा विभाग सभागार भीमताल में बुधवार को सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी की अध्यक्षता में प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण को लेकर बैठक हुई। बैठक में सीडीओ ने सुगम और दुर्गम शिक्षकों के 15 प्रतिशत अनिवार्य स्थानांतरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सीडीओ ने शिक्षकों के दस्तावेजों की गहनता से जांच की। सीडीओ की जांच में बहुत से शिक्षकों के चिकित्सा प्रमाणपत्र में एक ही प्रकार की बीमारी का उल्लेख मिलने पर सीडीओ ने उन चिकित्सा प्रमाणपत्रों को निरस्त करने के आदेश दिए। उन्होंने जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए की शिक्षकों के चिकित्सा प्रमाणपत्र की गहनता से जांच की जा ताकि गलत तरह से किसी भी शिक्षक का स्थानांतरण न हो सके। सीडीओ ने 10 जुलाई तक शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच के साथ स्थानांतरण सूची जारी करने को कहा है। उन्होंने कहा िस्थानांतरण में सुगम, दुर्गम का पूरा ध्याम रखा जाएगा। इस दौरान जिला प्राथमिक शिक्षाधिकारी एचबी चंद्र, बीईओ मान सिंह, बीईओ सुलोहिता नेगी, बीईओ हरेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
फोटो कैप्सन- 06बीटीएल05पी