फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इधर चल रही थी सियासी लड़ाई: उधर हुई प्रशासनिक कार्रवाई, पूर्व ब्लॉक प्रमुख के निर्माणाधीन स्कूल की पैमाइश

Tue, 12 Aug 2025 11:28 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन के दिन रामगढ़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के ग्राम सिमायल रैकवाल में निर्माणाधीन भवन और भूमि की पैमाइश करने के लिए तहसीलदार, राजस्व विभाग और पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। अधिकारियों की ओर भवन निर्माण को लेकर जांच की गई। 
विज्ञापन
जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन के दिन सोमवार को रामगढ़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी के ग्राम सिमायल रैकवाल में निर्माणाधीन भवन और भूमि की पैमाइश करने के लिए तहसीलदार युगल किशोर पांडे, राजस्व विभाग और पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। अधिकारियों की ओर भवन निर्माण को लेकर जांच की गई। जांच टीम की ओर से भूमि संबंधित जानकारी भी ली गई। बता दें कि लाखन नेगी की पत्नी कांग्रेस से जिला पंचायत अध्यक्ष की उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन


बता दें कि किसी शिकायतकर्ता की ओर जिला प्रशासन से पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी के बनाए जा रहे विद्यालय के भवन निर्माण की भूमि पर कई खामियां होने की शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर तहसीलदार अपनी टीम के साथ पांच अगस्त को भवन निर्माण की भूमि की जांच के लिए पहुंचे थे लेकिन पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी और ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रशासन की टीम वापस लौट गई थी। वहीं तहसीलदार की ओर से लाखन सिंह नेगी और अन्य के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने की तहरीर पुलिस को देकर मुकदमा दर्ज कराया था। इसी आधार पर प्रशासन की टीम सोमवार को यहां पहुंची थी। टीम ने स्कूल परिसर में जमीन के साथ ही भवन निर्माण संबंधी कागजातों की भी जांच की। जमीन की भी यहां पूरी पैमाइश की गई है।

नैनीताल एसडीएम नवाजिश खलिक ने बताया कि प्रशासन की ओर से भवन निर्माण की जांच की गई है। उन्होंने कहा कि अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शराब की दुकान सील करने से राजनीतिक गलियारों में हलचल
प्रशासन, पुलिस और आबकारी टीम ने हल्द्वानी में शराब की दुकान सील कर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। सोमवार को संयुक्त टीम ने कुसुमखेड़ा में अंग्रेजी शराब की दुकान सील की। शहर में चर्चा उड़ती रही कि दुकान लाखन नेगी की है। देर शाम लाखन ने इसका खंडन किया। उनका कहना है कि दुकान उनके नाम पर नहीं है। दुकान से उनका कोई लेना देना नहीं है। आबकारी इंस्पेक्टर धीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि दुकान में नाबालिग को शराब बेची गई। इसके अलावा महंगी शराब पर बैच नंबर नहीं पड़े थे। इसलिए प्रशासन ने दुकान सील की। दुकान देवेंद्र मेहरा के नाम पर है। पपत्र दिखाने पर दुकान को खोल दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें