फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एमबीपीजी ने राज्य समागम में जीता ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब

Thu, 13 Nov 2025 02:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के रोवर्स एवं रेंजर्स ने रामनगर में आयोजित 15वें राज्य स्तरीय रोवर-रेंजर समागम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। समागम में कॉलेज के रोवर्स दल ने प्रथम और रेंजर्स दल ने दूसरा स्थान हासिल कर ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


समागम में प्रदेशभर के 18 महाविद्यालयों से 300 से अधिक रोवर्स और रेंजर्स ने भाग लिया। रोवर्स और रेंजर्स ने कुल 16 प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। इनमें मार्च पास्ट, कलर पार्टी, ग्रुप सांग, नृत्य, बीपी सिक्स, फ्लैग सेरेमनी, भाषण, टेंट, पुल और मचान जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थीं। रोवर लीडर डॉ. गोविंद सिंह बोरा और रेंजर लीडर डॉ. रेनू रावत के नेतृत्व में एमबीपीजी का दल प्रतियोगिता में शामिल हुआ। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी और मुख्य प्रॉक्टर डॉ. कविता बिष्ट ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें