फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज: एमआईएस एवं ऑनलाइन प्रवेश कार्यालय पर ताला, छात्र परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया अब छात्र-छात्राओं के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। एमआईएस एवं ऑनलाइन प्रवेश कार्यालय पर मंगलवार को ताला पड़ा रहा, इस कारण छात्र-छात्राएं इधर-उधर परेशान घूमते रहे। वहीं, आपसी समन्वय की कमी के चलते तीनों संकायों की प्रवेश समितियों भी सक्रिय नहीं दिखीं।
विज्ञापन

कॉलेज में इन दिनों स्नातकोत्तर कक्षाओं में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने 11 जनवरी से शीतावकाश होने पर घोषणा की थी कि कला, विज्ञान और वाणिज्य संकायों की प्रवेश समितियां कार्य करेंगी और ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया चलती रहेगी। पर अवकाश के दो दिनों में ही कॉलेज प्रशासन की सभी व्यवस्थाएं जवाब दे गईं हैं। एमएससी और एमकॉम के छात्र एमआईएस एवं ऑनलाइन प्रवेश कार्यालय बंद देख काफी परेशान थे। एमएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आवेदन करने के बाद फीस जमा करने में आ रही दिक्कत को लेकर कई छात्र दोपहर को मुख्य कार्यालय में पहुंचे और प्रवेश समितियों के बारे में पूछताछ करते रहे।
इसके बाद एमएससी में प्रवेश न मिलने से परेशान छात्र-छात्राओं ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन भगत को घेर लिया और पोर्टल में आवेदन निरस्त करने पर आपत्ति जताई। उन्होंने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन प्रवेश का कार्य देख रहे एमआईएस प्रभारी डॉ. एसएन सिद्ध से बात कर इसका समाधान करने का भरोसा देकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें