फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीपीजी में छात्रसंघ चुनाव की तारीख पर तकरार

Wed, 28 Sep 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
बैठ‌क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एमबीपीजी कालेज में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव की तिथि पांच अक्तूबर घोषित होते ही बवाल हो गया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने चुनाव 27 अक्तूबर को कराने की मांग को लेकर चीफ प्राक्टर और छात्रसंघ चुनाव प्रभारी का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


वहीं एनएसयूआई अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हर्षित जोशी ने आत्मदाह की धमकी दे डाली और कालेज प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए बोतल में पेट्रोल भर कर ले आया।  लेकिन  प्राध्यापकों ने उसे पकड़ लिया।

इधर, एनएसयूआई के हंगामे की खबर लगते ही एबीवीपी कार्यकर्ता भी कालेज पहुंच गए और चुनाव तय तिथि को ही कराने को लेकर हंगामा करने लगे। इससे दोनों छात्र संगठनों में टकराव की स्थिति पैदा होने पर पुलिस एवं प्राध्यापकों ने किसी तरह मामले को संभाला।
विज्ञापन


शाम को कालेज पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने प्राचार्य से बात करने के बाद छात्रसंघ चुनाव आठ अक्तूबर को कराने की घोषणा कर दी।  एमबी कालेज के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. डीसी पंत एवं प्राचार्य डा. बीसी मेलकानी की ओर से मंगलवार दोपहर साढ़े 11 बजे छात्रसंघ चुनाव पांच अक्तूबर को कराने का कार्यक्रम जारी किया गया।

इसकी खबर मिलते ही बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता अपराह्न करीब डेढ़ बजे कालेज पहुंच गए। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. डीसी पंत और चीफ प्राक्टर डा. आरसी भाकुनी का घेराव किया। उनका कहना था कि चुनाव तिथि आनन फानन में कैसे घोषित की गई।

एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर एवं सुशील डुंगराकोटी ने कहा कि प्रत्याशी हर्षित जोशी का सेमेस्टर का रिजल्ट आने में टाइम लगेगा इसलिए छात्रसंघ चुनाव की तिथि 27 अक्तूबर की जाए।

कुमाऊं विवि छात्र महासंघ अध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लालसिंह पवार समेत अन्य छात्रनेताओं की कालेज प्रशासन से काफी देर तक तीखी नोकझोंक हुई। इसी बीच एनएसयूआई प्रत्याशी हर्षित जोशी ने आत्मदाह की धमकी देते हुए अपने ऊपर पेट्रोल डालने के लिए दौड़ लगा दी।

किसी तरह प्राध्यापकों ने उसे पकड़कर रोक लिया और छात्रों ने बोतल छीन कर पेट्रोल गिरा दिया। हंगामे की सूचना पर कोतवाल आरएस मेहता भारी पुलिस फोर्स लेकर कालेज पहुंचे। सीओ राजेंद्र सिंह हयांकी ने पीएसी भी बुला ली।

इसी बीच एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मदन मोहन जोशी, चंद्रशेखर तिवारी, चंद्रप्रकाश जोशी, दीपक सनवाल कालेज पहुंच गए। उन्होंने चुनाव नियत तिथि पर कराने के लिए हंगामा किया। एबीवीपी और एनएसयूआई नारेबाजी करते हुए आमने सामने पहुंच गए।

किसी तरह पुलिस एवं प्राध्यापकों ने छात्र गुटों को हटाया। प्राचार्य डा. मेलकानी ने सिटी मजिस्ट्रेट के आने पर तिथि का फैसला होने की बात कहकर छात्रों को किसी तरह शांत किया। सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह एवं सीओ ह्यांकी शाम साढ़े पांच बजे कालेज पहुंचे ।
विज्ञापन


उन्होंने प्राचार्य एवं चुनाव संचालन समिति से वार्ता करने के बाद छात्रसंघ चुनाव आठ अक्तूबर को कराने की घोषणा कर दी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें