फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व छात्रनेता से थाने में हाथापाई

Sun, 14 Jun 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (हल्द्वानी) नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
मुखानी थाने में वोटर आईडी खोने की रिपोर्ट दर्ज कराने गए शनिवार दोपहर पूर्व छात्रनेता के साथ सिपाहियों ने हाथापाई कर दी। थाने में हंगामा और हाथापाई की शिकायत मिलने पर एसपी सिटी ने एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। घटना में एक अन्य सिपाही का नाम आने पर एसपी सिटी ने सीओ को जांच करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


मल्ली बमौरी निवासी पूर्व छात्र संघ सचिव वीरेंद्र देउपा पुत्र नरेंद्र देउपा शनिवार दोपहर मुखानी थाने में वोटर आईडी खोने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गए। उन्होंने थाने के उपनिरीक्षक संजय जोशी को तहरीर दी। उपनिरीक्षक ने तहरीर देखने के बाद उन्हें कार्यालय में रिपोर्ट कराने का आदेश दिया।

कार्यालय में तहरीर देने के दौरान पूर्व छात्रनेता और सिपाही रमेश कुमार के बीच बहस हो गई और विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि हाथापाई के दौरान वीरेंद्र के गले का लाकेट टूटकर गिर गया।  बीचबचाव करने आए एक सिपाही की पैन की खरोंच भी वीरेंद्र के हाथ में लग गई।
विज्ञापन


थाने में हंगामा होने पर एसआई संजय जोशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। थाने में दुर्व्यवहार से नाराज वीरेंद्र ब्लाक प्रमुख भोला दत्त सहित अन्य लोगों के साथ एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान के पास पहुंचे।

एसपी सिटी ने सिपाही रमेश कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। इस मामले में अन्य सिपाही के भी शामिल होने की शिकायत पर सीओ से जांच कराने का आश्वासन दिया है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें