मैक्स जवड्डा से कटियानी जा रही एक मैक्स जीप खाई में गिर गई। हादसे में जीप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। हादसे में सात लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मंगलवार शाम वड्डा कस्बे से एक मैक्स जीप सवारियों को लेकर कटियानी को जा रही थी। सन्न के पास चढ़ाई में जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में जीप चालक वाहन स्वामी अर्जुन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरज सिंह धामी, नरेश धामी, जगदीश सिंह, जगजीवन राम, दीवानी राम, खड़क सिंह, गोविंद सिंह घायल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद 108 के जिला कोऑर्डिनेटर परमानंद पंत ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर सभी घायलों का उपचार किया गया। सूरज सिंह धामी, जगजीवन और गोविंद सिंह की हालत बेहद गंभीर है।
प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। राजस्व उपनिरीक्षक भगवती प्रसाद पंत ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी