फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबबंदी की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पहुंची मातृशक्ति 

Wed, 22 Mar 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
विज्ञापन
wine shimla
विज्ञापन
नैनीताल। रामगढ़ और धारी ब्लॉक के दर्जनों गांवों से पहुंची महिलाओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर भटेलिया और आसपास के क्षेत्रों में स्थित शराब की दुकानों को पूरी तरह से निरस्त कराने की मांग की। महिलाओं ने दोटूक कहा कि वह ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की दुकानों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगी।
विज्ञापन


यदि जन विरोध के बावजूद शराब की दुकानें खोली गईं तो इसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। बाद में डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। भटेलिया और खनस्यू क्षेत्र में स्थित शराब की दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर क्षेत्र की महिलाएं बीते कई दिनों से आंदोलित हैं। मंगलवार को आंदोलित महिलाएं यहां कलक्ट्रेट परिसर में पहुंची और क्षेत्र में शराबबंदी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान हुई सभा में महिलाओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ता शराब का प्रचलन परिवारों की बर्बादी का कारण बन रहा है। युवा और विद्यार्थी भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। बाद में महिलाओं ने डीएम दीपक रावत को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


डीएम ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने धारी की ब्लॉक प्रमुख अंजू नयाल, सूपी की प्रधान चंपा मेहता, विमला मेहरा, बसंती मेहता, नंदी देवी, हेमा मेहरा, मीना आर्या, मनीष भट्ट, भगवती डंगवाल, बीना डंगवाल, सीमा आर्या, नीमा देवी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें