नैनीताल के गेठिया क्षेत्र के जंगलों में फायर सीजन की शुरुआत होते ही दो अलग-अलग स्थानों पर आग लग गई। तेज हवा और सूखी घास के कारण आग तेजी से फैलने लगी जिससे वन संपदा के साथ आसपास के आबादी क्षेत्रों में भी दहशत फैल गई।
नैनीताल के गेठिया क्षेत्र के जंगलों में दो अलग-अलग स्थानों पर आग लग गई जिससे आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई। यह घटना फायर सीजन की शुरुआत के साथ सामने आई है।रविवार सुबह पायलट बाबा आश्रम के पास दो स्थानों पर आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए वन संपदा और आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वन विभाग को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर आबादी क्षेत्र के पास की आग पर काबू पाया। वहीं खड़ी पहाड़ी वाले जंगल में आग नहीं बुझ पाई। वीरभट्टी से आलू खेत तक आग धधक रही है। एसडीओ ममता चंद ने बताया कि आबादी क्षेत्र की आग नियंत्रित है। आग बुझाने और फायर लाइन बनाने के लिए 30 से अधिक फायर वाचर तैनात हैं।
विज्ञापन
वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
हीट वेव के कारण नैनीताल क्षेत्र के जंगलों में आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई हैं। वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी) सक्रिय कर गश्त बढ़ाई है और फायर वाचरों को अलर्ट किया है। एसडीओ ममता चंद ने बताया कि सूखी घास से आग तेजी से फैलती है। विभाग ने लोगों से वन विभाग के ऐप पर आग की सूचना देने की अपील की है।