नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवाचार व इंक्यूबेशन सेंटर और अतिथि प्राध्यापक निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में स्टार्टअप्स के लिए कानूनी व नैतिक कदम विषय पर ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया गया। यहां विशेषज्ञों ने उभरते हुए उद्यमियों को स्टार्टअप की बारीकियों से अवगत कराया।
सत्र के मुख्य वक्ता अधिवक्ता सुशांत तिवारी ने सफल स्टार्टअप के लिए नवाचार, विस्तार क्षमता और लाभ की संभावनाओं को अनिवार्य बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ललित तिवारी ने किया और प्रो. आशीष तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। यहां प्रो. गीता तिवारी, डॉ. पेनी जोशी, डॉ. संतोष उपाध्याय, डॉ. लज्जा भट्ट आदि मौजूद थे।