फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गुरु अर्जुन देव का शहीदी पर्व

Mon, 25 May 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से रविवार को गुरु अर्जुन देव का शहीदी पर्व धूमधाम से मनाया गया। वीकएंड पर पर्यटकों की भीड़ और वाहनों के दबाव के बीच यातायात सुव्यवस्था पुलिस के लिए भी गंभीर चुनौती बनी रही।
विज्ञापन


गुरुद्वारे में मुख्य ग्रंथी मंजीत सिंह की ओर से गुरु वाणी का पाठ कर अखंड भोग का समापन किया गया। इस दौरान विशेष दीवान सजाया गया तथा लंगर भी आयोजित किया गया। दोपहर 12 बजे गुरुद्वारे से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में पानी के छिड़काव के साथ ही श्रद्धालुओं की ओर से झाड़ू लगाने समेत पालकी पर पुष्पवर्षा की जा रही थी। इसके अलावा इसमें ढोल नगाड़े, आजाद बैंड समेत बरेली के सुरेंद्र, बाजपुर के सतनाम और दिल्ली के दिलबाग एंड पार्टी नगर-कीर्तन करते चल रहे थे।

बाजपुर, रुद्रपुर और नैनीताल की गतका पार्टी साहसिक कर्तब का प्रदर्शन कर रही थी। खासकर वीर खालसा ग्रुप तरणतारण के प्रदर्शन की खूब सराहना हुई। इस दौरान गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह आनंद, उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल, जीत सिंह आनंद, मनप्रीत सिंह, गुरप्रीत, जसनीन, अमरप्रीत, गगनदीप, मंजीत, रवेल सिंह, गुरुबचन, ललित मैद, सुरेंद्र कौर, सतवंत कौर, देवेंद्र कौर, हरप्रीत, सतपाल, प्रदीप जेठी, हरभजन कौर, गगनदीप, प्रियंका कुकरेजा, मंजीत, रंजीत, दलजीत, जसप्रीत, पवन शर्मा समेत सैकड़ों श्रद्धालु थे।
विज्ञापन


सफाई की थी समुचित व्यवस्था
आयोजन में सफाई की भी समुचित व्यवस्था की गई थी। यहां विभिन्न स्थानों पर शीतल पेय, फल व प्रसाद वितरण किया जा रहा था। शोभायात्रा के  अंत में पालिका का वाहन कूड़ा उठाते हुए चल रहा था। इसमें शोभायात्रा में चल रहे सिख समुदाय के लोग और श्रद्धालु भी सड़कों में मौजूद खाली बोतल, पैकेट, केले के छिलके आदि उठाते हुए चल रहे थे।

विभिन्न स्थानों पर बंटा प्रसाद
विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें चन्नी राजा, नानक रेस्टोरेंट, गुरदीप होटल समेत तल्लीताल डांठ में शीतल पेय, फल व बूंदी प्रसाद आदि का वितरण किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें