फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमिहीनों का भीमताल में जुलूस, प्रदर्शन

Fri, 18 Dec 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड भूमिहीन श्रमिक एवं समाज कल्याण समिति (हंपा) के बैनर तले भीमताल विधानसभा क्षेत्र के भूमिहीनों को खुर्पिया फार्म में बसाए जाने की मांग को लेकर सैकड़ों भूमिहीनों ने गुरुवार को यहां रामलीला मैदान से विकास भवन तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। उन्होंने डीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर भूमिहीनों की वर्षों पुरानी समस्या का त्वरित समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन


इस मौके पर हुई सभा को संबोधित करते हुए समिति अध्यक्ष हंस पांडे ने कहा कि पिछले कई सालों से भूमिहीन प्रदेश सरकार से भूमि उपलब्ध कराने की मांग करते रहे हैं और अपनी इस मांग को लेकर समय समय पर प्रदर्शन भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पूर्व में भूमिहीनों से भूमिहीन प्रकोष्ठ गठित कर कांग्रेस को मजबूत बनाने का आह्वान किया था।

लेकिन अभी तक भूमिहीनों की एक सूत्रीय मांग पूरी नहीं हुई है। उन्होंने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के भूमिहीनों को खुर्पिया फार्म में बसाने की मांग की। भूमिहीनों ने जिला विकास अधिकारी अमर सिंह गुंज्याल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जुलूस व सभा में हंपा में भैरवदत्त, दयाकिशन, खीमानंद, रामदत्त, शंकर दत्त, मीना हलदार, सीमा मेहरा, प्रियंका, मधु, जगदीश राम, पूरन चंद्र, राजेंद्र, दीवानी राम रंजना समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें