शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के कारण एक दर्जन से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल रही। रविवार शाम आंधी और मूसलाधार बारिश से कालाढूंगी क्षेत्र के आसपास विद्युत लाइन के ऊपर पेड़ गिरने से नया गांव, कमोला, धमोला, चूनाखान, बंदरजूड़ा, बैलपोखरा, धनपुर, बैलपड़ाव, गैबुआ, छोई, बेलगढ़, क्यारी गांव में बत्ती गुल रही।
ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता नितिन गर्खाल ने बताया कि कालाढूंगी में लाइन के ऊपर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसे जल्द सुचारु किया जाएगा। वहीं रानीखेत रोड में रोडवेज डिपो के पास लिप्टिस का पेड़ गिर गया। इससे करीब आधे घंटे जाम लगा रहा। बाद में जेसीबी की मदद से इसे हटाया गया।