फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मैराथन में अव्वल रहे मनीष को स्कूल कमेटी ने किया सम्मानित

Tue, 03 Feb 2026 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किच्छा। अमर उजाला समाचार पत्र और नीब करौरी संस्था के बैनर तले रविवार को नगर के इंदिरा गांधी खेल मैदान में आयोजित एक दौड़ सेहत के लिए मैराथन का आयोजन किया गया था। इसमें प्रथम स्थान हासिल करने वाले मनीष कश्यप को उसके विद्यालय में प्रबंध कमेटी और शिक्षकों ने एक कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया है।
विज्ञापन

कमेटी ने अन्य छात्रों से मनीष से प्रेरणा लेने को कहा। मनीष कश्यप बरेली रोड पर पीएम श्री राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ के छात्र हैं। वे खेलकूद में खासी दिलचस्पी रखते हैं। इस विद्यालय से अमर उजाला की मैराथन में कई छात्रों ने भाग लिया था। कक्षा आठ के छात्र मनीष कश्यप दौड़ में अव्वल रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। अमर उजाला की ओर से मनीष को एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने पुरस्कार में साइकिल प्रदान की थी। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम आयोजित कर इस होनहार खिलाड़ी को सम्मानित किया। सभी ने उसकी सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक बदरुद्दीन अंसारी, हेमन्त कुमार पाण्डेय, मुकेश सिंह, चिदाम्बर जोशी, हेमा पाण्डे, जीवन चन्द्र पाठक आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें