फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल जाने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर: होटलों में अब नहीं चलेगी दरों की मनमानी, रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य

Tue, 16 Dec 2025 10:55 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक नया निर्देश जारी किया है। अब जिले के सभी होटलों को अपने होटल परिसर और वेबसाइट पर कमरों की रेट लिस्ट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा।

 
विज्ञापन
नैनीताल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

पारदर्शिता व पर्यटकों की सुविधा के लिए जिले के सभी होटलों और उनकी वेबसाइटों पर रेट लिस्ट जारी करना अनिवार्य होगा। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से यह फैसला किया है। नैनीताल जिले के 50 फीसदी से अधिक होटलों और उनकी वेबसाइटों पर उनके टैरिफ पूरी जानकारी के साथ मौजूद नहीं हैं। ऐसे में होटल या गेस्ट हाउसों में संचालक सुबह व शाम अपने होटल के कमरों की दर बदल देते हैं। सुबह से शाम तक होटलों के कमरों के रेट बदलने की शिकायतें मिलते रहती हैं।

विज्ञापन


इसे देखते हुए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से होटलों प्रबंधन की मनमानी पर लगाम कसने की कार्रवाई की जा रही है। एडीएम विवेक राय और जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि जिले के सभी होटलों में व उनकी वेबसाइट पर कमरों की दरों को अंकित किया जाएगा। ऐसा नहीं करने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

क्रिसमस व नव वर्ष के जश्न के लिए तैयार हो रहा नैनीताल
क्रिसमस और नए वर्ष के जश्न के लिए नैनीताल तैयार हो रहा है। इस बार होटल एसोसिएशन की ओर से मॉल रोड पर जगह-जगह मनोरंजन प्वाइंट तैयार किए जाएंगे। इससे पर्यटक यहां जश्न के साथ ही फोटो व वीडियोग्राफी कर सकेंगे। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मॉल रोड को बिजली की मालाओं के सजाया जाएगा।

 

 

क्रिसमस और नव वर्ष के जश्न को मनाने के लिए देश के विभिन्न प्रांतों से हजारों पर्यटक नैनीताल पहुंचते हैं। ऐसे में इस बार होटल एसोसिएशन ने सैलानियों के जश्न को खास बनाने के इंतजाम किए हैं। मॉल रोड को बिजली की मालाओं से सजाया जा रहा है। म्यूजिक सिस्टम, फायर कैंप के अलावा मनोरंजन प्वाइंट बनाए जा रहे हैं ताकि पर्यटक एक स्थान पर रहकर जश्न मना सकें। एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि मनोरंजन प्वाइंट बनाने के लिए मॉल रोड पर स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें